Trending

सात्विक-चिराग बने कोरिया ओपन चैंपियन


कोरिया ओपन के फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को मात देकर सात्विक-चिराग ने खिताब जीता.

पहले गेम में सात्विक-चिराग 17-21 से हारे थे, उन्होंने वापसी की और दूसरा गेम 21-13 से जीते. निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया और जल्द ही 7-3 की बढ़त ली, कुछ ही देर बाद उनकी बढ़त 11-8 हो गई.

भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सेमीफाइनल में चीन के लियांग वी केंग/वांग चांग को 21-15, 24-22 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी.

फोटो साभार : सोशल मीडिया

फाइनल में भी भारतीय बैडमिंटन जोड़ी ने कमाल का खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की. आख़िरकार उन्होंने गेम 21-14 पर खत्म किया और ख़िताब जीता. इस भारतीय जोड़ी ये तीसरी ख़िताबी जीत है. सात्विक और चिराग ने इस वर्ष इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते है.

सात्विक और चिराग ने जोड़ी बनाने के बाद कई खिताब जीते है, जिसमें राष्ट्रमंडल खेल का स्वर्ण पदक, थॉमस कप का स्वर्ण पदक, विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक के अलावा सुपर 300 (सैयद मोदी और स्विस ओपन), सुपर 500 (थाईलैंड और इंडिया ओपन), सुपर 750 (फ्रेंच ओपन) और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में जीत शामिल है.

बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर छह स्तर में विभाजित होता है जिसमें विश्व टूर फाइनल्स, चार सुपर 1000 टूर्नामेंट, छह सुपर 750 टूर्नामेंट, सात सुपर 500 टूर्नामेंट और 11 सुपर 300 टूर्नामेंट शामिल होते है. टूर्नामेंट का एक अन्य वर्ग बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 स्तर है जिससे भी रैंकिंग अंक मिलते है.