टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का सबसे तेज अर्धशतक
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन की दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने तेज बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने टेस्ट में अपनी तेज फिफ्टी पूरी की।
कुछ ही टाइम में भारतीय टीम ने अपने 50 रनों का आंकड़ा पार किया। रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 4 चौके और 3 छक्के जड़ने मारने में कामयाब रहे। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा अभी तक का सबसे तेज अर्धशतक है। उनके साथ जायसवाल ने भी धमाका किया।
रोहित व और यशस्वी ने क्रीज पर आते ही वेस्टइंडीज की धुनाई शुरू कर दी। मेजबान गेंदबाज यह समझने में असमर्थ थे कि इन दोनों को कहां गेंदबाजी की जाए। रोहित ज्यादा तेज दिखे और उनके बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात हुई।

रोहित 44 गेंदों में 57 पर आउट हुए। बारिश की वजह से लंच का ऐलान हो गया। भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट पर 98 रन है। जायसवाल 28 गेंदों में 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित की धाकड़ फॉर्म रही है। पहले मैच में शतक मारने के बाद दूसरे मैच की दोनों पारियों में उनके बल्ले से फिफ्टी देखने को मिली है।
भारत ने 10 ओवरों में 90 रन जोड़ दिए। वेस्टइंडीज टीम अपनी पहली पारी में 255 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट झटके। उनके अलावा जडेजा और मुकेश कुमार को भी 2-2 विकेट हासिल हुए। अश्विन को एक विकेट मिला।