Trending

बारिश के चलते मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ, अगला टेस्ट 27 को


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका और और आखिरी में अंपायर्स ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया।

चौथे दिन का खेल खत्म हुआ था, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 71 ओवर में पांच विकेट गिराने पर 214 रन था और वो ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 61 रन पीछे थे। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज रिटेन कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस समय मिचेल मार्श (31) और कैमरून ग्रीन 3(15) रन बनाकर क्रीज पर थे। इंग्लैंड की ओर से तीन बल्लेबाजों को मार्क वुड ने पवेलियन की राह दिखाने में कामयाब रहे। एक-एक विकेट क्रिस वोक्स और जो रुट को मिला। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया से मार्नस लाबुशेन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 173 गेंद में 10 चौको और 2 छक्कों से 111 रन की शतकीय पारी खेली।

पहली पारी में इंग्लैंड 107.4 ओवर में 592 रन पर सिमट गया। टीम की ओर से सबसे ज्यादा 189 (182) रन सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 3 छक्के मारे। जॉनी बेयरस्टो (99), जो रुट (84), हैरी ब्रूक (61), मोईन अली (54) और कप्तान बेन स्टोक्स ने (51) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने पांच विकेट अपने नाम किए। 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन को मिले। एक विकेट पैट कमिंस को मिला। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 90.2 ओवरों में 317 रन पर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया से मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श ने क्रमशः 51(115) और 51(60) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली।

उनके अलावा ट्रैविस हेड ने 65 गेंद में 7 चौको से 48 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 52 गेंद में 5 चौके और एक छक्के से 41 रन की पारी खेली। उनके अलावा मिचेल स्टार्क ने 93 गेंद में 6 चौको से नाबाद 36 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 5 विकेट क्रिस वोक्स ने लिए। 2 विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम रहे। एक-एक विकेट जेम्स एंडरसन, मोईन अली और मार्क वुड को मिला।