भारत को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए झटकने होंगे आठ विकेट
पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में चार दिन का खेल हो चुका है। मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए और कैरेबियाई टीम को 289 रन और बनाने है। उस मैच में भारत ने जान फूंक दी जो ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था।
भारतीय गेंदबाजों की मौजूदा फॉर्म और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद तो उनकी हार तय है, मौसम लगातार खराब हो रहा है।
चौथे दिन भी रूक-रूक बारिश होती रही और खेल प्रभावित होता रहा। तकनीकी रूप से देखा जाए तो पांचवें और आखिरी दिन 98 ओवर का खेल होगा, ऐसे में वेस्टइंडीज चाहेगी कि बारिश होती रही और समय बर्बाद हो जाए। चौथे दिन की सुबह मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के बचे पांच विकेट 7.4 ओवर में ही झटक लिए।
भारतीय टीम पहली पारी में 183 रनों की बढ़त मिली है, वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन बचा लिया। अपनी दूसरी पारी में भारत 181/2 पर घोषित की। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का बड़ा लक्ष्य रखा गया।

चौथे दिन का खेल खत्म होते-होते भारतीय टीम ने दो विकेट भी झटक लिए और वेस्टइंडीज सिर्फ 76 रन ही बना पाया। चौथे दिन वेस्टइंडीज की दो पारियां देखने को मिल गई। पहले भारत ने उसे आउट किया और खुद 181 रन बनाकर 365 रन का लक्ष्य देते हुए दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। स्टंप्स तक वेस्टइंडीज का स्कोर 76/2 था।
तेगनारायण चंद्रपॉल (24) और जर्मन ब्लैकवुड (20) क्रीज पर डटे हुए थे। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट और किर्क मैकेंजी दोनों को अश्विन ने पवेलियन की राह दिखाई। तीन ओवर के खेल के बाद फिर बारिश ने दस्तक दे दी और खेल रोकना पड़ा। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 118 रन है।
ईशान किशन 8 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर खेल रहे है। टीम इंडिया की बढ़त 301 रनों की हो चुके है। बारिश ब्रेक के बाद खेल शुरू होते ही टीम इंडिया को दूसरा झटका लग गया। यशस्वी जायसवाल 38 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर विराट की जगह ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 57 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। 44 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के मारे। पहले विकेट के लिए गिल और रोहित ने 12 ओवर में 98 रन जोड़े। इसके ठीक बाद बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा। टीम इंडिया का स्कोर छठे ओवर में 50 को पार कर गया।
रोहित और यशस्वी तेजी से रन बना रहे है। 35 बॉल पर टीम के 50 रन हुए। टेस्ट में भारत का यह सबसे तेज अर्द्धशतक है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 255 रनों पर आउट किया है। चौथे दिन तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट लिए।
टीम इंडिया को पहली पारी में 183 रनों की बड़ी बढ़त मिली।
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पांच बल्लेबाजों को आउट किया। वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन बचा लिया है, ऐसे में भारतीय टीम अब बल्लेबाजी करेगी। चौथी दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की है। पहले ही ओवर में मुकेश कुमार ने एलिक एथनजे को आउट किया।
अगले ही ओवर में सिराज ने जेसन होल्डर का भी विकेट झटक लिया। सिराज ने अल्जारी जोसेफ (4) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। 113 ओवर के बाद वेस्टइंडीदज का स्कोर 8 विकेट पर 245 रन है। दूसरा टेस्ट खेल रहे एलिक एथनेज मैच बचाने के लिए वेस्टइंडीज की ओर से अकेले ताकत दिखाते नजर आ रहे है।
स्टंप्स तक वह 111 गेंदों का सामना करने के बाद 37 रन बना चुके थे। दूसरी तरफ नए बल्लेबाज जेसन होल्डर 39 गेदों में 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज नियमित अंतराल में विकेट गंवाते गया। कप्तान ब्रैथवेट के बाद जर्मन ब्लैकवुड को जडेजा ने तो जोशुआ डिसिल्वा को सिराज ने पवेलियन की राह दिखाई।
229 रन पर वेस्टइंडीज के पांच विकेट गिर चुके है और भारत की पहली पारी के आधार पर वह अब भी 209 रन पीछे है। भारतीय टीम को रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को आउट कर दिया। वह पिच पर पूरी तरह सेट थे और 235 गेंदों का सामना कर चुके थे। 75 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 157 रन है।
वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने अर्द्धशतक मारा है। वह धीमी बैटिंग कर रहे है। 170 गेंदों पर उन्होंने अपने 50 रन पूरे किए। वेस्टइंडीज का स्कोर 120 रन पर 2 विकेट है। भारतीय टीम को दूसरा विकेट मिल गया है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने किर्क मैकेंजी को आउट किया। उन्होंने 32 रनों की पारी खेली।
विकेटकीपर ईशान किशन ने उनका कैच लिया। मुकेश की तरह ही मैकेंजी का भी यह डेब्यू मैच है। विकेट गिरने के बाद ही बारिश आई गई। इसकी वजह से खेल रोकना पड़ा है। तीसरे दिन का खेल शुरूभारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है।
भारत के लिए जयदेव उनादकट ने दिन का पहला ओवर डाला। वेस्टइंडीज जहां लंबा खेलने की कोशिश करेगा। भारतीय टीम जल्द से जल्द झटके देना चाहेगी।
टीम इंडिया को इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत करनी है तो सबसे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को आउट करने होगा। वह 128 गेंदों का सामना कर चुके है।
स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने सबसे पहली चुनौती उन्हें आउट करने की होगी। डेब्यू कर रहे किर्क मैकेंजी क्रीज पर उनका साथ निभा रहे है।