Trending

जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में कमलजीत का दोहरे स्वर्ण पर निशाना

नई दिल्ली : जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप के अंतिम दिन युवा निशानेबाज कमलजीत ने कोरिया के चांगवोन में भारत को दो और स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की। इस विश्वकप में भारत का अभियान 17 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य) के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर खत्म हुआ। चीन 12 स्वर्ण समेत 28 पदक के साथ शीर्ष पर रहा।

इस 19 वर्ष के निशानेबाज ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाएं जीतीं। कमलजीत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में संभावित 600 में से 544 का स्कोर किया और उज्बेकिस्तान के वेनियामिन निकितिन (542) को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर आए। कोरिया के किम टैमिन ने 541 के स्कोर साथ कांस्य पदक जीता।

फोटो साभार : गूगल

कमलजीत ने अंकित तोमर और संदीप बिश्नोई के साथ मिलकर कुल 1617 अंक के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसमे भी उज्बेकिस्तान 1613 के स्कोर के साथ दूसरे जबकि कोरिया 1600 के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की तियाना एक अंक से पिछड़ गयी जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तियाना ने 519 अंक बनाये, खन्ना अलियेवा ने 520 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।