Trending

पांचवें दिन बारिश ने डाला खलल, नहीं हो सका खेल


पोर्ट ऑफ स्पेन : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का लंच से पहले का खेल मूसलाधार बारिश और आउटफील्ड गीली की वजह से खेल नहीं हो पाया। बारिश थम गई है, आउटफील्ड गीली होने की वजह से पहले सत्र का खेल संभव नहीं हो सका।

मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था जिसमें वेस्टइंडीज ने 365 रन के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए दो विकेट पर 76 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज टारगेट से 289 रन पीछे है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय जर्मेन ब्लैकवुड 20 और सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपाल 24 रन पर खेल रहे थे।