Trending

इस वजह से दो मैच के लिए बैन हो सकती है हरमनप्रीत कौर


भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर पर बांग्लादेश के खिलाफ टाई छूटे तीसरे और अंतिम वनडे के बाद खेल के सामान को नुकसान पहुंचाने और अंपायरों की आलोचना करने के लिए दो मैच का बैन लग सकता है जिसका मतलब होगा कि वह एशियाई खेल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएगी.

पुरस्कार वितरण समारोह में अंपायरों की आलोचना की और यहां तक कह दिया कि अंपायरों को दोनों टीमों के साथ ट्रॉफी समारोह में भाग लेना चाहिए. उनके इस अशिष्ट व्यवहार के कारण बांग्लादेश कप्तान निगार सुलताना अपनी टीम के साथ वहां से चली गई और उन्होंने भारतीय कप्तान को शिष्टाचार सीखने की सलाह दी.

हरमनप्रीत को नाहिदा अख्तर की गेंद पर पगबाधा आउट किया था, उन्होंने दावा किया कि गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से में लगी है. पवेलियन वापसी से पहले उन्होंने अपना गुस्सा स्टंप पर निकाला था.

बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर एक समाचार एजेंसी से बोला, “उन पर खेल के सामान को नुकसान पहुंचाने और मैच अधिकारियों की आलोचना करने के आरोप लगाए गए है और इस पर चर्चा चल रही है कि उनके खाते में तीन डिमैरिट अंक जोड़े जाए या चार

उन्होंने बोला, “यदि 24 महीने के अंदर चार डिमैरिट अंक मिलते हैं तो फिर खिलाड़ी को एक टेस्ट या दो सीमित ओवरों के मैच से बाहर रहना पड़ सकता है, उन्हें एशियाई खेल के दो मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है.