Trending
टेबल टेनिस लीग : दूसरी बार जीती दबंग दिल्ली टीटीसी
पुणे : अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग में भारत की आयहिका मुखर्जी ने उलटफेर करते हुए अपने से बेहतर रैंकिंग वाली लिली झैंग को मात दी, जिससे दबंग दिल्ली टीटीसी ने यू मुंबा टीटी को 11-4 से हराकर दूसरी जीत अपने नाम की।
जॉन पर्सोन ने मानव ठक्कर को 3-0 से हराया। आयहिका ने अमेरिका की लिली को 2-1 से हराकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी। जी साथियान और बारबरा बेलाजोवा की दिल्ली की जोड़ी ने मिश्रित युगल में मानव और लिली को 2-1 से हराकर अपनी टीम की स्थिति मजबूत की।

दुनिया के 18वें नंबर के कादरी अरूणा ने साथियान को 2-1 से हराया लेकिन यू मुंबा को हार से नहीं बचा सके। अंतिम मैच में श्रीजा अकुला ने दिया चितले को 3-0 से हराकर दिल्ली की टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।