Trending
फीफा महिला विश्व कप : फिलिपींस ने सह मेजबान न्यूजीलैंड को हराया
वेलिंगटन : फीफा महिला विश्व कप में फिलिपींस ने ग्रुप ए के मैच में उलटफेर करते हुए सह मेजबान न्यूजीलैंड को 1-0 से मात दी। न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती मैच में नॉर्वे को मात देकर अपना पहला मैच जीता था और टीम के पास इस मैच को जीतकर पहली बार इस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने का अवसर था।
सरीना बोल्डन ने 24वें मिनट में इस मैच का इकलौता गोल दागा। फिलिपींस के लिए फीफा विश्व कप का यह पहला गोल था। पूरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी था और टीम ने 68वें मिनट में गेंद को फिलिपींस के गोल पोस्ट में डाल कर जश्न मनाना शुरू किया कि रेफरी ने हाना विलकिंसन को ऑफ साइड करार दिया।
