Trending

जापान ओपन : श्रीकांत व प्रणय अंतिम 16 में, आकर्षी का अभियान खत्म


टोक्यो : जापान ओपन के पुरुष एकल में क्वार्टरफाइनल में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने जगह बनाई है, स्थानीय दिग्गज अकाने यामागुची के खिलाफ हार के साथ ही आकर्षी कश्यप का अभियान खत्म हो गया।
महिला एकल में आकर्षी जापान की यामागुची से पार पाने में असफल रहीं और 17-21, 17-21 से हार गई।

पुरुष एकल के पहले दौर में श्रीकांत ने ताइवान के चोउ तीएन-चेन को 21-13, 21-13 से, प्रणय ने चीन के ली शिफेंग को 21-17, 21-13 से मात देकर अंतिम-16 में जगह बना ली। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

महिला युगल में त्रीशा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद ने जापान की सयाका होबारा और सुइजू की जोड़ी के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 11-21, 21-15, 21-14 से जीत हासिल की।

मिश्रित युगल में रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ताइवान की ये होंग वेई और ली चिया ह्सिन की जोड़ी के खिलाफ पहले गेम की बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी। भारतीय जोड़ी ने 21-18, 9-21, 18-21 से मुकाबला गंवाया।