Trending

मेसी का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, इंटर मियामी की जीत


मेसी का अमेरिका में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने इंटर मियामी के लिए लीग कप के दूसरे मैच में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ इंटर मियामी ने नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम राउंड-32 में पहुंच गई है। ग्रुप-जे में उसकी यह लगातार दूसरी जीत है। इंटर मियामी के दो मैच में छह अंक हो गए है।

मैच में इंटर मियामी की शुरुआत जोरदार रही। उन्होंने आठवें मिनट में ही टीम को 1-0 से आगे किया। उन्होंने बार्सिलोना के अपने साथी सर्जियो बुस्केट्स के साथ मिलकर विपक्षी टीम पर दबाव डाला। बुस्केट्स् ने अटलांटा के प्लेयर्स को छकाते हुए मेसी की तरफ गेंद को मारा।

इंटर मियामी के कप्तान ने इसका फायदा उठाया और गेंद को लेकर गोलपोस्ट के करीब पहुंच गए। उन्होंने गोल के लिए शॉट लगाया, गेंद गोलपोस्ट के खंभे से टकराकर वापस आ गई। मेसी वहीं पर खड़े थे। उन्होंने चतुराई का परिचय देते हुए इस बार गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। ग्रुप में क्रुज अजुल दूसरे और अटलांटा यूनाइटेड तीसरे स्थान पर है।

मेसी ने लगातार दूसरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने इंटर मियामी के होम ग्राउंड पर 14 मिनट के अंतराल में दो गोल किए। इसके अलावा उन्होंने एक गोल असिस्ट भी किया। इंटर मियामी के लिए मेसी के अलावा रॉबर्ट टेलर ने भी दो गोल दागे। मेसी ने पिछले मैच में क्रुज अजूल के खिलाफ डेब्यू किया था।

दो मैच में उनके अब तीन गोल और एक असिस्ट हो गए है। मेसी के दूसरे गोल के लिए फैन्स को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ा। मैच के 22वें मिनट में ही मेसी ने टीम के लिए दूसरा गोल दाग दिया। वह गेंद को लेकर आगे बढ़ें, अटलांटा के प्लेयर्स ने उन्हें घेर लिया। मेसी ने चालाकी से गेंद को अपने साथी खिलाड़ी टेलर की ओर मार दिया।

टेलर गेंद को लेकर गोलपोस्ट के करीब पहुंच गए और उन्हें मेसी की ओर उसे मारा। मेसी ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस तरह टीम 2-0 से आगे हो गई। इंटर मियामी के लिए तीसरा गोल टेलर ने किया। 44वें मिनट में गोल कर उन्होंने टीम को हाफटाइम तक 3-0 से आगे किया।

53वें मिनट में टेलर ने दूसरा गोलकर स्कोर 4-0 किया। यह अंतर मैच के अंत तक बरकरार रहा। मैच के 84वें मिनट में क्रिस्टोफर मैक्सवे को बाहर किए जाने से इंटर मियामी के टीम सिर्फ 10 प्लेयर्स के साथ अंतिम कुछ समय तक खेली, इसका असर स्कोरकार्ड पर नहीं दिखा।