वनडे वर्ल्ड कप : इस वजह से रिशेड्यूल हो सकता है भारत बनाम पाकिस्तान मैच
करीब तीन से चार बार भारत और पाकिस्तान के बीच आमना-सामना हो सकता है। फैन्स को अधिक इंतज़ार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को वनडे विश्व कप 2023 में होने वाले भारत पाकिस्तान मैच का है।
जिसके लिए शेड्यूल का ऐलान होने के बाद से अहमदाबाद में तोबड़तोड़ होटल की बुकिंग हो रही है और हालात ऐसे हो गए है कि लोग मैच देखने के लिए अस्पताल के बेड बुक करवा रहे है। बीसीसीआई फैन्स को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ये मैच को रिशेड्यूल हो सकता है।
एक अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, भारत बनाम पाकिस्तान मैच की डेट को बदला जा सकता है क्योंकि 15 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत होगी और गुजरात में इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

अगर ये मैच तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं होता है तो उन लोगों के लिए बुरे सपने जैसा होने जा रहा है, जोकि ये मैच देखने के लिए होटल और फ्लाइट का टिकट बुक करवा चुके है। रिपोर्ट में बोला गया है कि एजेंसियों ने सुरक्षा चिंताओं की वजह से बीसीसीआई को मैच को रिशेड्यूल करने की सलाह दी है।
एक सूत्र ने एक अख़बार को बताया, ”हम अपने पास मौजूद विकल्पों पर विचार कर रहे है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा। हमें सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि भारत पाकिस्तान जैसे हाई-प्रोफाइल मैच के लिए हजारों लोगों के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है, उन्हें नवरात्रि के दिन पहुंचने से बचना चाहिए।
पिछले महीने ही आईसीसी ने विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा की और लगभग 1 लाख की क्षमता वाले दुनिया के बड़े क्रिकेट स्टेडियम को विश्व कप के चार मैचों के आयोजन का अवसर मिला।
इसमें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच, भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया और फाइनल भी इसी स्टेडियम पर होगा। यह आयोजन 10 शहरों में होगा, जबकि सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में होंगे।