Trending

इस वजह से एशियन गेम्स से बाहर हुई पूर्व पाक कप्तान बिस्माह माहरूफ

आयशा नसीम के संन्यास के बाद पाक महिला टीम को एक और झटका लगा जब पूर्व कप्तान बिस्माह माहरूफ ‘बच्चों के साथ यात्रा नहीं करने’ की एशियाई खेल की नीति के कारण इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट से हट गई।

पाक क्रिकेट बोर्ड के महिला क्रिकेट प्रकोष्ठ की प्रमुख तानिया मलिक ने बोला कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि टीम को एशियाई खेल में बिस्माह की सेवाएं नहीं मिलेंगी। तानिया ने पुष्टि की कि बिस्माह को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह नियमों की वजह से खेल गांव में अपनी बेटी के साथ नहीं जा पाएंगी।

18 साल की ऑलराउंडर आयशा ने पीसीबी के सूचित किया कि वह निजी कारणों से क्रिकेट छोड़ रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि वर्ल्ड कप में बच्चे को लेकर खेलने के लिए दुनियाभर के लोग बिस्माह की तारीफ कर रहे थे।

दरअसल, आयोजकों ने प्रतिभागी देशों के खिलाड़ियों को खेल के लिए अपने बच्चों के साथ यात्रा करने की स्वीकृति देने से मना कर दिया है जिसके बाद बिस्माह ने एशियाई खेल की टीम का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

एशियाई खेल से पहले पाकिस्तान की महिला टीम कराची में एक से 14 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही वनडे (आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2022-25 का हिस्सा) मैच खेलेगी।

पाकिस्तान ने 2010 में चीन के ग्वांगझू और 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पिछले दो एशियाई खेल में महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीते है। एशियाई खेलों में स्पर्धा टी 20 प्रारूप में होगी।