दिल्ली में बीसीसीआई की सभी प्रदेश संघों की बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली: अहमदाबाद में वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मैच नवरात्रि का पहला दिन होने की वजह से एक दिन पहले 14 अक्टूबर को हो सकता है जिससे दर्शकों को परेशानी हो सकती है। आईसीसी और बीसीसीआई ने पिछले महीने विश्व कप के कार्यक्रम का ऐलान किया और इस मैच की मेजबानी अहमदाबाद में सबसे बड़े स्टेडियम को गई।
भारत और पाकिस्तान के मैच की तारीख में बदलाव पर बात होगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को प्रदेश संघों को पत्र लिखकर विश्व कप के लिए कार्यसमूह के गठन के लिए बोला था। शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी सहित बोर्ड के पांच पदाधिकारी सभी स्थानों की तैयारियों पर नजर रखेंगे जिनमें अभ्यास मैचों के मेजबान गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम शामिल है।

आईसीसी के एक सूत्र ने बोला, ‘इस पर आगे बात करनी होगी। कोई बदलाव करना होगा तो उस पर बात की जाएगी। पता चला है कि मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा, दर्शकों को फिर भी अपनी यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करना होगा। भारत को विश्व कप का पहला मैच आठ अक्टूबर को चेन्नई में आस्ट्रेलिया से खेलना है।
पाकिस्तान के दो मैच छह और 12 अक्टूबर को हैदराबाद में होंगे। भारत-पाकिस्तान मैच एक दिन पहले कराये जाने से बाबर आजम की टीम को अभ्यास के लिये एक दिन कम मिलेगा। अहमदाबाद के लिए हवाई किराए और होटल की दरें आसमान को छूने लगी। मैच एक दिन पहले कराया जाता है तो दर्शकों की परेशानियों का कोई ठिकाना नहीं रहेगा।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘15 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने राय दी है कि मैच एक दिन पहले कराया जाए क्योंकि इसके लिये भी भारी तादाद में सुरक्षाबल तैनात करना होगा। बीसीसीआई ने विश्व कप के मैचों की मेजबानी कर रहे सभी प्रदेश संघों की बैठक दिल्ली में शुक्रवार को बुलाई है।

पदाधिकारियों में आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल, बोर्ड के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और शीर्ष परिषद के सदस्य प्रभतेज भाटिया के अलावा केएससीए सचिव ए शंकर शामिल है। विश्व कप पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक दस स्थानों पर खेला जाएगा जिसमें दिल्ली, धर्मशाला, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता शामिल है।