Trending

वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज को मिला आराम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुरू होने से पहले खबर मिल रही है कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है और वह भारत वापस आ गए है।

एक क्रिकेट साइट की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद शमी टेस्ट टीम का हिस्सा रहे आर अश्विन, केएस भरत, अजिंक्य रहाणे और नवदीप सैनी के साथ वापस स्वदेश आ गए है। उनके वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से यह फैसला लिया गया है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है, सिराज टी20 टीम का हिस्सा नहीं है।

बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में सिराज इस दौरे पर तेज गेंदबाजी के मुख्य थे, आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स को देखते हुए उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने करियर का दूसरा पांच विकेट हॉल लिया था। यह सीरीज भारत 1-0 से जीता था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत के पास तेज गेंदबाजों के रूप में उमरान मलिक, हार्दिक पांड्या, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर है।

वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारत को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में भी सिराज नहीं खेलेंगे। इसके बाद लगातार तीन महीने वह एक्शन में दिखाई देंगे। अगस्त के अंत में एशिया कप 2023 की शुरुआत होगी, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है।

अक्टूबर नवंबर में भारत वर्ल्ड कप खेलेगा। 2022 के आगाज से सिराज वनडे में 43 विकेट चटका चुके हैं जो किसी भी अन्य भारतीय द्वारा सबसे अधिक है।