Trending

आदित्य सामंत ने पार किया 2500 एलो मार्क, अब भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर


बीलचेस एमटीओ 2023 टूर्नामेंट में हमवतन आर्यन चोपड़ा के विरुद्ध अपने नौवें दौर का खेल शुरू करने के साथ ही 17 वर्षीय आइएम आदित्य एस सामंत, ग्रैंडमास्टर बन गए।

महाराष्ट्र के खिलाड़ी सामंत ने पहले ही लाइव रेटिंग में 2500 एलो मार्क पार किया था और दो जीएम मानदंड प्राप्त किए थे। भारत के नवीनतम ग्रैंडमास्टर बनने के लिए उन्हें तीसरे और अंतिम मानदंड की आवश्यकता थी। इसी के साथ सामंत भारत के 83वें ग्रैंडमास्टर बन गए।

भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर आदित्य एस सामंत बने। बीलचेस एमटीओ 2023 टूर्नामेंट में हमवतन आर्यन चोपड़ा के विरुद्ध अपने नौवें दौर का खेल शुरू करने के साथ ही 17 वर्षीय आइएम सामंत, जीएम बन गए।

ग्रैंडमास्टर बनने के लिए, एक खिलाड़ी को तीन जीएम मानदंड हासिल करने होते हैं। साथ ही 2,500 एलो पॉइंट की लाइव रेटिंग पार करनी होती है। उन्होंने बु जियांगजी के विरुद्ध अपने आठवें दौर के खेल को ड्रॉ किया था और उन्हें नौवें दौर में खेलकर अपना अंतिम जीएम मानदंड प्राप्त करना था, परिणाम चाहे जो भी हो।

बताते चले कि सामंत की नौवें राउंड के गेम से पहले उनकी लाइव रेटिंग 2525.4 थी। उन्होंने अपना पहला जीएम नॉर्म पिछले साल अगस्त में अबू धाबी मास्टर्स में अर्जित किया था। उन्होंने दिसंबर 2022 में तीसरे एल लोब्रेगेट ओपन में अपना दूसरा जीएम नॉर्म हासिल किया।