Trending

20 अगस्त तक विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल कराने की मांग

नई दिल्ली। एशियाई खेल के लिए विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल को 20 अगस्त तक करने की गुहार पीएम नरेंद्र मोदी, खेल मंत्रालय और तदर्थ समिति से चयनित पहलवानों ने की है। पहलवानों की ओर से लिखे गए पत्र में बोला गया है कि उन्होंने 22 और 23 जुलाई को एशियाई खेल के ट्रायल में भाग लिया है।

मानसी अहलावत (57), विशाल कालीरमण (65), अमन सेहरावत (57), पूजा गहलोत (50), विक्की (97), सुनील (87, ग्रीको रोमन), नरिंदर चीमा (97, ग्रीको रोमन) के अलावा अंतिम पंघाल (53), राधिका (62), किरन (76) ने यह पत्र लिखा है।

विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल 10 अगस्त तक होने हैं। ऐसे में ट्रायल के लिए इतनी जल्दी एक बार फिर अपने वजन को घटाना उन्हें चोटिल कर सकता है।