जापान ओपन : एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन के साथ सात्विक-चिराग भी अंतिम आठ में
दूसरे चरण में हमवतन किदांबी श्रीकांत को मात देकर एचएस प्रणय ने जापान ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य सेन ने जापान के कांता त्सुनेयामा को 2-0 से मात देकर इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे है।
वर्ल्ड नंबर-3 पुरुष युगल जोड़ी सात्विक-चिराग भी अंतिम आठ में जगह बनाई। महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

जापान ओपन 2023 बैडमिंटन के दूसरे दौर में एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत के बीच रोमांचक मैच हुआ। एसएस प्रणय पहला सेट 19-21 से हारे। उन्होंने जोरदार वापसी की और किदांबी श्रीकांत को दूसरे और तीसरे सेट में 21-9, 21-9 से मात देकर जीत अपने नाम की।
महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उन्हेंर जापानी जोड़ी चिहारू शिदा और नामी मात्सुयामा से 21-23, 19-21 से हार मिली।