महिला हॉकी : भारत ने स्पेन के खिलाफ ड्रॉ खेला
नवनीत कौर के दो गोल से भारतीय महिला टीम ने वापसी करते हुए स्पेनिश हॉकी महासंघ के 100 वर्ष पूरे होने पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के दूसरे मैच में मेजबान स्पेन से 2-2 से ड्रॉ खेला. 14वें और 29वें मिनट में नवनीत ने गोल किए।
स्पेन ने जांटल जिने (13वें मिनट) में बढ़त ली और घरेलू टीम के लिए दूसरा गोल लाइया विदोसा ने 26वें मिनट में किया. स्पेन ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए पहले क्वार्टर में भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाया. भारतीय गोलकीपर सविता हर कोशिश को नाकाम करती रही.
पहले क्वार्टर के अंत में स्पेन ने जवाबी हमले किये और जिने ने गोल करके टीम को 1-0 से आगे किया. नवनीत सर्कल के अंदर लंबे पास का फायदा उठाने में सफल रही, उन्होंने गोल दागे भारत को 1-1 की बराबरी पर खड़ा कर दिया.

दोनों टीमें दूसरे क्वार्टर में एक और गोल की तलाश में थीं जिसमें भारतीय खिलाड़ी दीपिका का जानदार शॉट नेट के ऊपर से निकल गया जिससे मेजबान टीम ने राहत की सांस ली.
इस क्वार्टर के खत्म होने में कुछ ही मिनट बचे थे और विदोसा ने पेनल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाते हुए गोल किया, इससे पहले भारतीय गोलकीपर ने एक गोल बचाया था.
भारतीय टीम को नवनीत ने बराबरी दिलायी जब उन्होंने पहले हाफ से एक मिनट में स्पेनिश डिफेंस को चीरते हुए शानदार गोल किया. तीसरे और अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमें विजयी गोल के लिए जूझती रहीं और मैच ड्रॉ रहा. भारतीय टीम शुक्रवार को अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी.