Trending

नत्थी वीजा का कड़ा विरोध, चीन नहीं जाएगी भारतीय वुशू टीम

चीन में विश्व यूनिवर्सियाड खेल के लिए अरुणाचल प्रदेश के तीन वूशु प्लेयर्स के वीजा का तनाव और टकराव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल बीते सप्ताह चीन ने अरुणाचल के प्लेयर्स को वीजा देने से मना कर दिया था और बुधवार दोपहर को नत्थी वीजा जारी कर दिया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की वूशु टीम चीन में विश्व यूनिवर्सियाड खेल में हिस्सा लेने के लिए देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, वो जा नहीं सकी। बताया जा रहा है कि उच्च स्तर पर हुए फैसले के बाद उन्हें वापस जाने के लिए बोला गया।

वहीं बुधवार दोपहर को नत्थी वीजा जारी करने का भारत ने कड़ा विरोध किया और पूरी वुशू टीम टीम ही चेंगदू भेजने से रोक दिया।

वहीं अन्य खेलों के खिलाड़ी चेंगदू पहुंच गए है, वूशु टीम रात दो बजे तक बोर्डिंग पास लौटाने के बाद लगेज लेने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थी। बता दें कि भारत सरकार चीन की तरफ से नत्थी वीजा दिए जाने को मान्यता नहीं देती है।