भारत की जीत में कुलदीप व जडेजा की शानदार गेंदबाजी के साथ ईशान का अर्द्धशतक
भारत ने कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के बाद ईशान किशन के अर्द्धशतक से वेस्टइंडीज को पहले मैच में 7 विकेट से हारकर सीरीज में 1-0 से बढ़त ली।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज 23 ओवर में 114 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने पांच विकेट गिराने पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने वेस्टइंडीज को पहले खेलने के लिए बुलाया। भारतीय गेंदबाजों का ये फैसला सही साबित हुआ। वेस्टइंडीज ने एक के बाद एक कई विकेट गिरे। काइल मेयर्स (2) से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, जो आखिर तक जारी रहा।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर जडेजा और कुलदीप यादव का सामना नहीं कर सके। सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज शाई होप थे। उनके बल्ले से 43 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा एलिक अथान्जे और ब्रेंडन किंग ने क्रमशः 22 और 17 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज 23 ओवरों में 114 रन बनाकर आउट हो गई।
टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा ने भी 3 विकेट झटके। हार्दिक पांड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर को 1-1 विकेट की सफलता मिली। मुकेश कुमार का यह डेब्यू मैच था।

जवाब में खेलते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। गिल और ईशान किशन ओपन करने आए थे। गिल 7 रन बनाकार जेडन सील्स की गेंद पर आउट हो गए।
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए और 19 रन पर आउट हो गए। ईशान किशन एक छोर पर खड़े थे। पांड्या 5 रन बनाकर रन आउट हुए। किशन ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा। वह 52 रन बनाकर आउट हुए।
छोटे स्कोर के बाद भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे। रोहित शर्मा नीचे खेलने के लिए आए और कोहली ड्रेसिंग में ही रहे। रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। जडेजा ने नाबाद 16 और रोहित ने नाबाद 8 रन बनाए।