घुटने की सर्जरी के चलते इस वर्ष किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे रवि दहिया
नई दिल्ली: घुटने की सर्जरी के चलते टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया इस वर्ष किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे। वह एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सर्जरी मुंबई में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने की। दहिया ने एशियाई खेल के ट्रायल की तैयारी के लिए वापसी में जल्दबाजी की थी।
दहिया को फरवरी में दाहिने घुटने में एसीएल और एमसीएल चोटों का पता चला था और वह पुनर्वास के बाद भी ठीक नहीं हो सके। वह पिछले हफ्ते एशियाई खेल के लिए चयन ट्रायल (57 किग्रा) में क्वालिफिकेशन राउंड में आतिश टोडकर से हार गए और दर्द की वजह से मैट छोड़ दिया।

दहिया की अनुपस्थिति में एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। सहरावत ने एशियाई खेल का ट्रायल जीता और उम्मीद है कि वह विश्व खिताब भी जीतेंगे।
