Trending

उत्तराखंड के पांच वर्षीय तेजस के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था फिडे की रेटिंग में उत्तराखंड के पांच वर्षीय तेजस तिवारी विश्व सबसे युवा खिलाड़ी बने। उनकी फिडे स्टैंडर्ड रेटिंग 1149 है। फिडे के अनुसार, तेजस ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में पहली दिवंगत धीरज सिंह रघुवंशी ओपन फिडे रेटिग शतरंज टूर्नामेंट के दौरान अपनी पहली रेटिंग (1149) हासिल की।

तेजस ने चार वर्ष और तीन महीने की उम्र में अपना पहला फिडे रेपिड टूर्नामेंट खेला था। उन्होंने 2022 में उत्तराखंड राज्य ओपन टूर्नामेंट के अंडर आठ वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। तेजस को कोचिंग देने वाले उनके पिता शरद तिवारी ने बोला, ‘वह हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशल स्कूल में यूकेजी में पढ़ता है और दिन में दो से तीन घंटे अभ्यास करता है।

उसका लक्ष्य एक दिन ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियन बनना है। फिडे ने ट्विटर पर लिखा, ‘तेजस तिवारी सबसे कम उम्र के फिडे रेटिंग हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह पांच साल के हैं और उनकी रेटिंग 1149 है।

साढ़े तीन साल की उम्र में अपने परिवार के मेंबर्स को खेलते हुए देखकर तेजस की शतरंज में रुचि जगी। उन्होंने चार साल की उम्र में जिला और राज्य स्तर की टूर्नामेंटों में खेलना शुरू किया था और जल्द ही वह राज्य के बाहर राष्ट्रीय स्तर की टूर्नामेंटों में शिरकत करने लग गए।