Trending

जापान ओपन : लक्ष्य सेन लगातार तीसरे सेमीफाइनल में

टोक्यो : जापान के कोकी वातानाबे को सीधे गेम में मात देकर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपना प्रभावी प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 21 वर्षीय के राष्ट्रमंडल खेल विजेता सेन का मैच इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी या तीसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुंलावुत विदितसर्न से होगा।

विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने 33वीं रैंकिंग वाले वातानाबे को 21 . 15, 21 . 19 से हराया। वह कनाडा और अमेरिका के बाद तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। फॉर्म में चल रहे सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को ओलंपिक विजेता चीनी ताइपै के ली यांग और वांग चि लान ने 21 . 15, 23 . 25, 21 . 16 से हराया।

कनाडा ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट जीतने वाले सेन ने 5 . 3 की बढत से आगाज किया और ब्रेक तक यह बढत 11 . 7 कर ली। उन्हें जापानी विरोधी का सामना करने में दिक्कत नहीं आई और पहला गेम क्रॉसकोर्ट पर दो शानदार रिटर्न के साथ जीता।

दूसरे गेम में वातानाबे ने वापसी की कोशिश की, सेन ने लय नहीं छोड़ी। एक समय स्कोर 18 . 17 था दो रिटर्न के साथ सेन ने एक मैच प्वाइंट बना लिया। बैकलाइन पर शानदार रिटर्न के साथ जीत दर्ज की।