Trending

वनडे विश्व कप में केवल फिजिकल टिकट से मिलेगी इंट्री

आईपीएल फाइनल से पहले अहमदाबाद में जैसे हालत हो गए थे। इसको देखते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आश्वासन दिया है कि टिकटों के सुचारू वितरण के लिए 7-8 केंद्र होंगे। कार्यक्रम में बदलाव और जगहों में बदलाव होगा और नई तारीखें जल्द ही बताई जाएगी।

दरअसल आईपीएल फाइनल के समय क्रिकेट फैन्स जब अपने ई-टिकट भुनाने आए थे तब थोड़ी अव्यवस्था हो गई थी। इसको देखते हुए बीसीसीआई सचिव ने बताया कि इस बार विश्व कप 2023 में ई-टिकट (E-Ticket) नहीं होगा और फैंस को आयोजन स्थलों पर फिजिकल टिकट लाना होगा। वहीं ये भी कहा गया कि ई-टिकट द्विपक्षीय सीरीज में ही मिलेंगे।

दूसरी ओर शेड्यूल के बदलाव के बारे में उन्होंने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच को 14 अक्टूबर को स्थानांतरित करने की बात हो रही थी, उस दिन पहले से ही दो खेल निर्धारित किए गए है और एक ही तारीख में ट्रिपल हेडर नहीं हो सकते।

शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में बोला कि, हम कोशिश कर रहे हैं कि मैचों और आयोजन स्थलों, विशेषकर आयोजन स्थलों में कम बदलाव हों। हमसे दो से तीन देशों ने भी कार्यक्रम में बदलाव का अनुरोध किया है। आईसीसी और बीसीसीआई लॉजिस्टिक्स टीमें इस पर काम कर रही हैं और दो से चार दिनों में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हम कुछ बदलाव देख सकते है।

पहले यह बताया गया था कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच पुनर्निर्धारित हो सकता है क्योंकि 15 अक्टूबर को शहर में नवरात्रि का शुरुआती दिन है और सुरक्षा अधिकारी पहले से ही ओवरटाइम काम कर रहे होंगे। एक गेम का शेड्यूल बदलने से पूरे शेड्यूल पर फर्क पड़ सकता है।