आईपीएल थका देने वाला अनुभव : हैरी ब्रूक
ब्रूक ने इस वर्ष ही आईपीएल में डेब्यू किया था, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि वह अपने प्राइज को जस्टीफाई नहीं कर पाए थे।
इस बारे में हाल ही में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने एक बड़ा बयान देते हुए बोला है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज की तुलना में आईपीएल उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा थका देने वाला था।
जवाब में हैरी ब्रूक ने बोला कि एशेज उनकी सूची में दूसरे नंबर पर है क्योंकि उन्होंने खुलासा किया कि आईपीएल उनका अभी तक का थका देने वाला अनुभव रहा है। उन्होंने कहा ‘यह एक अच्छा सवाल है। यह (एशेज) शायद दूसरे नंबर पर है।

सच कहूं तो आईपीएल काफी कठिन था। यह भी कठिन रहा है लेकिन जाहिर तौर पर हमें 10 दिन, एक सप्ताह या उससे अधिक का ब्रेक मिल जाता है और मैं छुट्टियों पर जाने में कामयाब रहा।
बात हैरी ब्रूक के आईपीएल सीजन की करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें लगभग हर पोजिशन पर खेलने का मौका दिया, मगर वह अधिकतर समय फेल हुए।
उन्होंने आईपीएल 2023 में पारी का आगाज करते हुए एकमात्र शतक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाया, इसके अलावा वह अधिकतर मैचों में फेल रहे जिस वजह से उन्हें कुछ मैचों में बाहर भी बैठना पड़ा।
आईपीएल 2023 में खेले 11 मैचों में ब्रूक के बल्ले से 21 की औसत और 123 के स्ट्राइक रेट के साथ 190 ही रन निकले जिसमें एक शतक भी है।