Trending

सेमीफाइनल में हार, लक्ष्य सेन जापान ओपन से बाहर

टोक्यो : इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जॉनाथन क्रिस्टी से सेमीफाइनल में तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मैच में हारकर भारत के लक्ष्य सेन जापान ओपन से बाहर हो गए। 21 वर्षीय लक्ष्य सेन के बाहर होने से भारत की जापान ओपन में चुनौती खत्म हो गई।

विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता और विश्व में 13वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टी से 15-21 21-13 16-21 से हारे। यह मैच एक घंटे और छह मिनट तक चला। सेन ने इस महीने के शुरू में कनाडा ओपन सुपर 500 का खिताब अपने नाम किया था।