इस वजह से जल्दी आयोजित हो सकता है अगला आईपीएल
अगले वर्ष खेले जाने वाले आईपीएल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीसीसीआई आईपीएल के अगले सत्र को जल्दी कराने की तैयारी में लगा हुआ है। अगला आईपीएल भारत के बदले किसी और देश में हो सकता है।
संभावना ये भी अगर लोकसभा चुनाव से आईपीएल की तारीख क्लैश होती है तो आईपीएल को भारत के बदले विदेश में हो सकता है। दरअसल अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। इसका देखते हुए बीसीसीआई की कोशिश हो सकती है कि टूर्नामेंट जल्दी शुरू कराया जाये और मई में खत्म हो जाये।

बीसीसीआई के अनुसार अगले वर्ष लोकसभा चुनाव की वजह से आईपीएल 2024 की विंडो तलाश कर टूर्नामेंट को जल्दी करवा सकती है। हमें पता है कि चुनाव होने है और ये सब चीजें हमारे प्लान में शामिल है।
बीसीसीआई से जुड़े सूत्र की माने तो आईपीएल अगले वर्ष मार्च में हो सकता है। इसका समापन मई के बीच में हो सकता है। हमारा पूरा ध्यान इस वर्ष भारत में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप 2023 पर है।
बताते चले कि इससे पहले भी आईपीएल बाहर आयोजित हो चुका है। देखना होगा कि बीसीसीआई इसको लेकर अगला कदम क्या उठाती है।