Trending

अगस्त में इस तारीख से शुरू हो सकती है वनडे वर्ल्ड कप की ऑनलाइन टिकट बिक्री


फैन्स के बीच भारत में पांच अक्टूबर से खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी से अलग उत्साह है. भारत की मेजबानी में पहली बार हो रहे इस इवेंट की तैयारी में बीसीसीआई कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है. वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री की प्रक्रिया को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है.

ऑनलाइन टिकट बिक्री को लेकर एक सूत्र ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में बोला कि बुक माय शो और पेटीएम आगामी वर्ल्ड कप में आधे-आधे मैचों की टिकट बिक्री को देखेगी. भारत पाकिस्तान मैच और फाइनल की टिकट बुक माय शो पर बिकेगी. पेटीएम पर सेमीफाइनल मैच की टिकट बिकेगी.

वनडे वर्ल्ड के लिए ई-टिकट की बिक्री 10 अगस्त से खुल सकती है. एक अंग्रेजी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने इसको लेकर दो बड़ी ऑनलाइन टिकट बेचने वाली कंपनियों को इसके लिए बुक माय और पेटीएम को फाइनल किया है. फैन्स को एंट्री के फिजिकल टिकट का होना अनिवार्य होगा.

कुछ दिन पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने वनडे वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबलों में बदलाव को लेकर बयान दिया था. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख में बदलाव की संभावना है, जो 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा. टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी.