Trending

पांचवां टेस्ट : चौथे दिन बारिश ने डाली बाधा, ऑस्ट्रेलिया को 249 रन की चुनौती

एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के चौथे दिन के खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना विकेट गिरे ऑस्ट्रेलिया ने 135 रन बनाए। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 384 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है। इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 249 रन बनाने होंगे। क्रीज पर इस टाइम डेविड वार्नर (58) और उस्मान ख्वाजा (69) डटे हुए है।

कल के स्कोर 389/9 से आगे खेलने आई इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 395 रन बनाकर सिमट गई। जेम्स एंडरसन (8) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे स्टुअर्ट ब्रॉड 8 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और टॉड मर्फी को 4-4 विकेट की सफलता मिली। जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने 1-1 विकेट झटके।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई ऑस्ट्रेलिया को वार्नर और ख्वाजा ने जोरदार शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर 135 रन की पार्टनरशिप की है। वार्नर ने अपना 36वां अर्धशतक जड़ा और दिन के खेल खत्म होने तक 58 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। दूसरे तरफ से ख्वाजा 69 रन बनाकर नाबाद रहे। ख्वाजा ने इसी के साथ अपने 5,000 टेस्ट रन पूरे किए।

ख्वाजा टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन पूरे करने वाले ऑस्ट्रेलिया से 21वें बल्लेबाज बने है। उन्होंने 2011 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। अभी तक एक दशक से लम्बे टेस्ट करियर में उन्होंने 66 टेस्ट की 117 पारियों में ये आंकड़ा छूआ है। इस दौरान उनका औसत 47 का रहा है। वह स्टीव स्मिथ और वार्नर के बाद तीसरे सर्वाधिक टेस्ट रन वाले ऑस्ट्रेलियाई है।

यह 25वां मौका है, जब वार्नर ने सलामी बल्लेबाज शतकीय पार्टनरशिप की है। वह सर्वाधिक शतकीय पार्टनरशिप करने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए है। इस सूची में जैक हॉब्स (24), ग्रीम स्मिथ (24), एलिस्टर कुक (24), माइकल आथर्टन (23) और सहवाग (23) शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में इंग्लैंड ने अपने छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मार्क वुड ने तीन ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए।

जेम्स एंडरसन ने 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें बिना विकेट झटके 34 रन दिए। मैच का अंतिम सत्र बारिश के खलल के कारण नहीं खेला जा सका। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में अभी तक 38 ओवर बल्लेबाजी कर ली है।