Trending

तीसरे वनडे में हर हाल में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना चाहेगी वेस्टइंडीज


दूसरे वनडे में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के हाथों हारी थी। उस मैच में भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया था और हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम को हार मिली थी। सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है और आखिरी मैच 1 अगस्त को होगा।

वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरा वनडे एक अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:00 बजे से फैन कोड, दूरदर्शन नेटवर्क और जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते है।

सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में रोहित और कोहली लौट सकते है। दोनों वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया है। मेहमान टीम हर हाल में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना चाहेगी।

दोनों टीमें 141 वनडे में आपस में भिड़ी है, जिसमें से भारत ने 71 मैच जीते है और 64 में हार झेली है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 वनडे खेले है, जिसमें से 6 में उन्हें जीत मिली है और 4 में हार का सामना किया है। भारत ने मेजबान कैरेबियाई टीम के विरुद्ध अपनी पिछली पांच वनडे सीरीज जीती है।

मौजूदा सीरीज में भले ही भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे है, किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए है। वेस्टइंडीज के कप्तान होप भी अच्छी फॉर्म में है। उन्होंने दूसरे वनडे में 63 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई थी।

स्पिनर कुलदीप यादव और गुडाकेश मोती के प्रदर्शन पर निगाह रहेगी। इन दोनों गेंदबाजों ने 5-5 विकेट लिए हुए है। वेस्टइंडीज के पास भारत को सीरीज में हराने का सुनहरा अवसर है। मेजबान टीम से कप्तान शाई होप के बल्ले से रन निकले है।

दूसरे वनडे के दौरान गेंदबाजी में गुडाकेश मोती और रोमारियो शेफर्ड ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी की है। मेजबान टीम बिना बदलाव के उतर सकती है।

संभावित टीम

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मुकेश कुमार

वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक एथानाजे, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती और जेडेन सील्स