एमआई न्यूयॉर्क विजेता, निकोलस पूरन ने खेली कप्तानी पारी
अमेरिका: डलास में मेजर लीग क्रिकेट का फाइनल एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ओर्कास के बीच हुआ। फाइनल में सिएटल को मात देकर एमआई ओपनिंग सीजन में ही विजेता बनी और खिताब भी जीता। एमआई न्यूयॉर्क ने 7 विकेट से मैच जीता। टीम की इस जीत में कप्तान निकोलस पूरन ने कप्तानी पारी खेली।
वेस्टइंडीज टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज और एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने अपनी बल्लेबाजी से फाइनल में कमाल किया। उन्होंने 16 गेंदो में अर्धशतक और 40 गेंदों में ही शतक जड़ा। यह टी20 फ्रेंचाइजी लीग के फाइनल में तेज शतक है।
पूरन ने 249.9 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 137 रन ठोके। वह अंत तक नाबाद रहे। पूरन ने अपनी पारी में 10 चौके और 13 छक्के जड़े। पूरन की पारी ने एमआई की जीत में अहम भूमिका रही। उनकी आतिशी पारी ने ओर्कास के होश उड़ा दिए। पूरन ने तूफानी शतक जड़ सबको हैरान कर दिया।

इस मैच में एमआई के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऐसे में सिएटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने 87 रन की पारी खेली। एमआई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए। स्टीवन टेल औक डेविड वीजे को भी 1-1 सफलता मिली।
निकोलस पूरन के शतक से 184 रन का लक्ष्य एमआई न्यूयॉर्क ने 16 ओवर में हासिल कर लिया। पूरन के अलावा शायन ने 10, डेवाल्ड ब्रेविस ने 20 और टिम डेविड ने नाबाद 10 रन बनाए। स्टीवन टेलर बिना रन बनाए आउट हुए। सिएटल की तरफ से इमाद वसीम और वेन पार्नेल को एक-एक विकेट की सफलता मिली।