Trending

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मैदान पर की वापसी

बेंगलुरु। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के टी20 टूर्नामेंट, जी कस्तूरीरंगन मेमोरियल ट्रॉफी से युवा भारतीय तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा क्रिकेट में लौटे है। कृष्णा ने अंतिम बार अगस्त 2022 में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने 6.1 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट झटका था।

लंबे टाइम से क्रिकेट से दूर कृष्णा और जसप्रीत बुमराह अगले महीने आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते है। कर्नाटक से आने वाले 27 साल के कृष्णा 14 वनडे में 25 विकेट झटके है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फरवरी 2022 में आया था जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर चार विकेट झटके थे।

कृष्णा कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से लगभग छह महीने तक खेल से दूर रहे। केएससीए टी20 सुपर लीग टूर्नामेंट में माउंट जॉय क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए कृष्णा ने सर सैयद क्रिकेटर्स के खिलाफ चार ओवरों में 36 रन देकर चार विकेट झटके।

उनका यह प्रयास उनकी टीम की 26 रन की हार को नहीं रोक सका। वनडे विश्वकप 2023 से दो महीने पहले कृष्णा का क्रिकेट की पिच पर वापसी भारत के लिए अच्छी संकेत है।