आयरलैंड दौरे के लिए बुमराह कप्तान, टीम में यूपी के रिंकू सिंह भी
भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ अगले महीने से होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. टीम में जसप्रीत बुमराह लौटे है, साथ ही वह टीम की कप्तानी करेंगे. बीसीसीआई ने आयरलैंड दौरे पर युवा प्लेयर्स को भेजना का निर्णय लिया है. ऋतुराज गायकवाड़ इस टीम के उपकप्तान होंगे.
आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी. 20 अगस्त को दूसरा टी-20 खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 23 अगस्त को होगा. एशिया कप के चलते बीसीसीआई ने बड़े प्लेयर्स को इस दौरे से रेस्ट दिया गया है. आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले यूपी के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह को भारतीय टीम में जगह मिली है.
जितेश शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है. बुमराह के अलावा चोट से उभर रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टीम में लौटे है. लंबे समय के बाद शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है.

रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जडेजा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, सिराज वो बड़े खिलाड़ी है जो कि इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे.
इस सीरीज में दो प्लेयर्स की वापसी नहीं हुई है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी पर सवाल और गंभीर हो गया है. ये दोनों खिलाड़ी एशिया कप के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं इस पर बीसीसीआई की तरफ से कोई बयान नहीं जारी हुआ है.
भारतीय टीम : जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान