स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
नई दिल्ली: एशेज सीरीज के अंतिम मैच में शानदार जीत के साथ दो क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। स्टुअर्ट ब्रॉड के बारे में तो हर कोई जानता है, चार टेस्ट पहले ही रिटायरमेंट से कमबैक करने वाले मोईन अली ने फाइनल फैसला लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट किसी भी सूरत में नहीं खेलेंगे।
अनुभवी ऑलराउंडर ने शुरुआत में 2021 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था, बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच की दुर्भाग्यपूर्ण चोट के बाद उन्होंने स्टोक्स के बोलने पर कमबैक किया था। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के बोलने पर कमबैक करने वाले मोईन अली ने कहा कि यह फाइनल फैसला है।

उन्होंने बोला, मुझे बहुत खुशी है कि मैं वापस आया और खेलने के लिए हां कहा। पहले दिन से ही मैं बाज और स्टोक्सी के साथ चेंजिंग रूम में वापस आया। ब्रॉड, जिमी और वुडी के साथ फिर से खेला, यह आश्चर्यजनक रहा और मैं इस बात से खुश हूं कि मैं टीम की मदद कर पाया।
अली के अपने संन्यास को पलटने और इंग्लैंड टीम में फिर से शामिल होने के फैसले को हल्के में नहीं लिया गया। एशेज सीरीज में अली को न केवल इंग्लैंड के मुख्य स्पिनर के रूप में बल्कि उनके नंबर तीन बल्लेबाज के रूप में भी देखा गया।
उन्होंने ऑलराउंडर की भूमिका जबरदस्त अंदाज में दिखी। अली ने एक बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के रूप में खुद को साबित किया। उन्होंने पूरी सीरीज में कई महत्वपूर्ण मौकों पर भूमिका को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने अपना 200वां रेड बॉल विकेट भी झटका।
मोईन ने कहा, उन्होंने मुझसे सर्वश्रेष्ठ कराया, मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है और मैंने इंग्लैंड के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलने और इस देश में सभी का प्रतिनिधित्व करने का वास्तव में आनंद लिया है। यह आश्चर्यजनक रहा है। पहले टेस्ट में उंगली की चोट और कमर में खिंचाव के कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा था, लेकिन फिर उन्होंने सभी 4 मैच खेले।
इंग्लैंड ने ओवल में हुए आखिरी टेस्ट में 49 रन की जीत के साथ एशेज 2023 की बराबरी कर ली। एशेज 2023 में इंग्लैंड के 2-2 परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद मोईन ने अपने टेस्ट करियर का अंत 3094 रन और 204 विकेट के साथ किया।