Trending

फीफा : महिला विश्वकप के प्री-क्वार्टर मुकाबलों का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिला विश्व कप फुटबॉल के सुपर-16 चरण (प्री-क्वार्टर फाइनल) के प्रसारण अधिकार भारत के प्रमुख खेल प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने हासिल किए है। कंपनी ने इसकी जानकारी दी।

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्षेत्रीय भाषा की कमेंट्री जोड़कर टूर्नामेंट के कवरेज को बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। टूर्नामेंट के सुपर-16 चरण की शुरुआत 5 अगस्त से होगी, फाइनल 20 अगस्त को होगा। उसके चैनलों पर सुपर-16 मुकाबलों के लाइव प्रसारण के अलावा ग्रुप चरण मुकाबलों की हाइलाइट्स भी दिखाए जाएंगे।