Trending

फैन्स को नहीं पसंद आया वनडे वर्ल्डकप का पोस्टर

आईसीसी के वनडे वर्ल्ड कप के आधिकारिक पोस्टर में सभी दस टीमों के कप्तान नजर आ रहे है। सेंटर में इंग्लैंड को ट्रॉफी के करीब दिखाया गया। बैकड्रॉप पर मुंबई रोशनी से जगमगाता दिखाई दे रहा है। आईसीसी के इस पोस्टर में फैन्स ने कुछ गलतियां नोटिस की है। जैसे इस पोस्टर में अधिकारिक कैप्टंस की तस्वीर नहीं है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तो लिख दिया कि ऐसा लग रहा है जैसे AI ने ये पोस्टर बनाया हो। एक यूजर ने तो पिछले वर्ल्ड कप से इसकी तुलना कर दी। यूजर के अनुसार, जहां पहले 13 महीने पहले ही शेड्यूल आ जाता था। वहीं यहां लगातार बदलाव होते नजर आ रहे है। ना कोई थीम सॉन्ग ना हाइप। पोस्टर भी पहले के मैच काफी फीका है।

इससे ज्यादा डाउनग्रेड और क्या हो सकता है? यूजर के इस कमेंट पर एक क्रिकेट फैन ने लिखा कि ये ऑफिशियल फोटोशूट नहीं है, महज एक पोस्टर है। वनडे वर्ल्ड कप के दस दिन पहले ही कैप्टन का फोटोशूट किया जाता है। एक यूजर ने लिखा कि इन्होंने तो 2023 की जगह 2019 की जर्सी पहन रखी है।

फैन्स इस फोटो को देख अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे है। ऑरिजनल फोटोज को ना जोड़ कर डिजिटल तस्वीरों से पोस्टर बनाना फैन्स को पसंद नहीं आया। इस पोस्टर को काम चलाऊ बताया जा रहा है। इस मेगा इवेंट के लिए कैंपेन शुरू हो गया है।

अक्टूबर 5 को पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा हालांकि दोनों के ऑफिशियल कप्तानों की फोटो रिलीज होना बाकी है। भारत बनाम पाक को लेकर परेशानियां लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। 15 अक्टूबर को ये मैच अहमदाबाद में होने जा रहा है। इसी दौरान नवरात्रि का उत्सव रहेगा। सिक्योरिटी कारणों को देखते हुए इस मैच पर लगातार चर्चा की जा रही है।