Trending

एशियाई खेल के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित


चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेल के लिए भारत ने अपनी पुरुष फुटबॉल टीम का ऐलान कर दिया है। सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने 1 अगस्त को 19वें एशियाई खेल के लिए 22 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जो कि 19 सितंबर से 7 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित होगा।

हांगझोउ खेल में भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम की भागीदारी पहले संदेह में थी, क्योंकि खेल मंत्रालय ने पात्रता तय की थी कि महाद्वीप में शीर्ष आठ में शामिल टीम को ही खेल के लिए भेजा जाएगा। एआईएफएफ की अपील के बाद मंत्रालय ने बाद में पात्रता नियमों में ढील देखकर दोनों टीम को मंजूरी दे दी।

मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने भी इस मामले में पीएम मोदी से दखल देने की मांग की थी। 22 सदस्यीय फुटबॉल टीम का ऐलान सुनील छेत्री, सीनियर डिफेंडर संदेश झिंगन और सीनियर गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को एशियाई खेल के लिए भारत की 22 सदस्यीय फुटबॉल टीम में जगह दी गई। एशियाई खेल में टीम राष्ट्रीय टीम के मुख्य केच इगोर स्टिमक के मार्गदर्शन में खेलेगी।

एशियाई खेल में फुटबॉल टूर्नामेंट में अंडर-23 खिलाड़ी भाग लेटे है, खेलों के आयोजन में एक साल की देरी के कारण आयोजन ने 24 साल के प्लेयर्स को भी खेलने की मंजूरी दी गई है। इसमें हिस्सा लेने के लिए कट ऑफ जन्म तिथि एक जनवरी 1999 तय हुई है। राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2018 में जकार्ता खेलों से बाहर रहने के बाद एशियाई खेल में लौट रही है।

भारत की पुरुष टीम को ग्रुप ए में मेजबान चीन पीआर, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ रखा गया है। कुल 23 टीमें है, जो छह समूहों में विभाजित है। ग्रुप ए, बी, सी, ई और एफ में हर में चार टीमें है, ग्रुप डी में तीन टीमें है।

भारतीय फुटबॉल टीम

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, गुरमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरंगथेम
डिफेंडर: संदेश झिंगन, अनवर अली, नरेंद्र गहलोत, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, रोशन सिंह, आशीष राय
मिडफील्डर: जेकसन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजैम, अपुइया राल्टे, अमरजीत सिंह कियाम, राहुल केपी, नाओरेम महेश सिंह
फारवर्ड: शिव शक्ति नारायणन, रहीम अली, सुनील छेत्री, अनिकेत जाधव, विक्रम प्रताप सिंह, रोहित दानू