Trending

भारतीय बल्लेबाजों का तूफान, वेस्टइंडीज को जीत के लिए 351 रन की चुनौती


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों के निर्णायक वनडे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए। इसमें ईशान किशन, शुभमन गिल, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की।

ईशान किशन 64 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 8 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने कमाल करते हुए अर्द्धशतक जड़ा और शतक के करीब आने के बाद 85 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने भी अपने बल्ले से 41 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।

इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलने आई टीम इंडिया की शुरुआत मजबूत रही। टीम से ओपनर ईशान किशन और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय पार्टनरशिप की। किशन ने लगातार तीसरी बार अर्द्धशतक जड़ा। इस मामले में उन्होंने धोनी की बराबरी की। हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

पंड्या आखिर तक क्रीज पर टिके रहे और नाबाद 70 रन की पारी खेली। पांड्या ने 52 गेंदों का सामना किया। पांड्या ने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके मारे। सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 35 रनों की पारी खेली।

वेस्टइंडीज से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रोमारियो शेफ़र्ड रहे। उन्हें दो विकेट की सफलता मिली। अल्जारी जोसेफ ने 1 विकेट झटका। उनके अलावा गुडाकेश मोती और यानिक कारिया को भी 1-1 विकेट मिला।

ईशान किशन ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। लगातार तीन वनडे अर्द्धशतक मारने के मामले में उन्होंने धोनी की बराबरी कर ली।

धोनी के अलावा दिलीप वेंगसरकर, श्रीकांत, अजहरुद्दीन, श्रेयस अय्यर आदि प्लेयर्स का नाम इस सूची में है। ईशान किशन ने वेस्टइंडीज में अंतिम टेस्ट में अर्धशतक जड़ा था। इसके अलावा तीन वनडे मैचों सहित चार अर्धशतक आए है।