वनडे वर्ल्ड कप : अब 14 अक्टूबर को भारत पाक में होगी टक्कर
भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप का हाईवोल्टेज मैच भारत और पाकिस्तान के बीच अब 15 की बजाय 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम अपने दो मैचों की तारीखों में बदलाव के आईसीसी और बीसीसीआई के प्रस्ताव पर सहमत हुआ है।
पाक टीम श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 12 अक्टूबर की बजाय 10 अक्टूबर को खेलेगी, जिससे भारत के खिलाफ मैच से पहले तीन दिन का समय मिल जाएगा। नवरात्रि का पहला दिन होने की वजह से भारत और पाकिस्तान मैच एक दिन पहले हो रहा है।

आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी से उसके दो मैचों के कार्यक्रम में बदलाव के लिए संपर्क किया था। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद जल्दी ही संशोधित कार्यक्रम जारी करेगी, क्योंकि कुछ और मैचों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।
गौरतलब है कि पाक पहले भारत आने को तैयार नहीं था और जब तैयार हुआ तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने को राजी नहीं था। बाद में वह न केवल भारत आने को तैयार हुआ, बल्कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने को भी तैयार हो गया। बदले हुए शेड्यूल के अनुसार खेलने को तैयार है।
इस तरह से भारत ने न केवल पाकिस्तान को उसके पूर्व क्रिकेटरों के खिलाफ तीन बार झुकने को मजबूर किया। दूसरी तरफ एशिया कप 2023 को लेकर भी सारी चीज तय हो गई है। भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। वह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। इस तरह पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका भी मेजबान बन गया है।