Trending

आईएसएल : आगामी सत्र के लिए पंजाब एफसी शामिल

मोहाली : इंडियन सुपर लीग के आगामी 2023-24 सत्र में पंजाब एफसी शामिल होना का ऐलान किया, जिससे यह टूर्नामेंट 12 टीम का हो जायेगा। क्लब ने आई लीग में खिताबी जीत के साथ आईसीएलएस प्रीमियर 1 लाइसेंस भी सफलतापूर्वक हासिल किया, जिससे उसे भारतीय फुटबॉल के शीर्ष टीयर में स्थान मिला।

पंजाब एफसी ने आई लीग 2022-23 के पूरे सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें उसने टूर्नामेंट में दबदबा बनाया और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर आया। पंजाब एफसी आई लीग से आईएसएल में शामिल होने वाली पहली टीम बनी।

टीम ने शानदार समर्पण और कौशल दिखाते हुए 16 मैच जीते, चार ड्रा खेले, दो में उसे हार मिली। टीम ने कुल 45 गोल दागे। क्लब के संस्थापक सन्नी सिंह ने बोला, ‘‘पंजाब एफसी का आईएसएल में शामिल होना हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ की कड़ी मेहनत और दृढ़ता दर्शाता है।