साओ पाउलो के साथ नया अध्याय शुरू करने की तैयारी में जेम्स रोड्रिग्ज
कोलंबियाई खिलाड़ी जेम्स रोड्रिग्ज साओ पाउलो के साथ अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने की तैयारी में है। उन्होंने बोला, “साओ पाउलो एक बड़ा क्लब है मेरे लिए यहां आने का फैसला लेना मुश्किल नहीं था।
साओ पाउलो द्वारा मुझे अनुबंध की पेशकश करने के बाद मुझे अपना मन बनाने में कुछ दिन लगे। वे खिताब जीतने की महत्वाकांक्षा वाले एक बड़े क्लब है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे हासिल करने में मदद कर सकता हूं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले शनिवार को ब्राजीलियाई क्लब के साथ दो वर्ष के समझौते पर मंजूरी के बाद 32 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार मीडिया का सामना किया और उन्होंने अपने उत्साह को छिपाने की कम कोशिश की।
32 वर्षीय खिलाड़ी अप्रैल में ग्रीस के ओलंपियाकोस से अलग होने के बाद मुफ्त ट्रांसफर पर आए। 2006 में कोलंबिया के एनविगाडो के साथ अपना पेशेवर करियर शुरू करने के बाद से यह कई देशों में उनका 10वां क्लब होगा।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह 16 अगस्त को प्रतिद्वंद्वी कोरिंथियंस के खिलाफ साओ पाउलो के स्थानीय डर्बी के लिए तैयार होंगे, रोड्रिग्ज ने सतर्क आशावाद दिखाया। उन्होंने बोला, “मैं शारीरिक रूप से ठीक महसूस कर रहा हूं।
मुझे ट्रेनिंग करने की ज़रूरत है। लय में आने और खेलने की स्थिति में आने में कुछ दिन लगते है। अभी रास्ता तय करना है, भले ही मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। साओ पाउलो इस सीज़न में अभी तक 17 मैचों में 26 अंकों के साथ ब्राजील की 20-टीम सीरी ए स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर है।