मीडिया राइट्स की दौड़ में अमेजन व गूगल, दो हफ्ते आगे खिसकी नीलामी की प्रक्रिया
देश की टीम का कोई भी मैच बीसीसीआई के साथ-साथ बाकी कंपनियों के लिए बेहतरीन कमाई का अवसर लेकर आता है. बीसीसीआई ने अपने कमाई के प्लान में अमेजन और गूगल जैसी कंपनियों को भी शामिल करने की योजना बनाई है.
साथ में बीसीसीआई इन मैचों के मीडिया राइट्स की दौड़ में अमेजन और गूगल जैसी कंपनियों को शामिल करना चाहता है. बीसीसीआई ने नीलामी की प्रक्रिया को दो हफ्ते आगे खिसकाया है.
बीसीसीआई ज्यादा से ज्यादा कंपनियों से संपर्क कर रहा है, कि वो उसकी बिडिंग प्रोसेस में हिस्सा लें. इसकी एक वजह ये भी है कि बाकी मीडिया कंपनियों से बीसीसीआई को इन सीरीज के राइट्स खरीदने को लेकर ठंडा रिस्पांस मिला है.

इसके उलट शॉर्ट फॉर्मेट वाले आईपीएल जैसे क्रिकेट मैच के मीडिया राइट्स खरीदने में कंपनियों की दिलचस्पी ज्यादा रहती है. आईपीएल के मीडिया राइट्स बेचने में जबरदस्त प्रॉफिट कमाने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम की द्विपक्षीय सीरीज (सिर्फ दो देशों के बीच होने वाला टूर्नामेंट) के मैचों से कमाई का प्लान बनाया है.
बीसीसीआई का टारगेट इसकी बिडिंग से 75 करोड़ डॉलर कमाने की योजना है. ये राइट्स उतनी ही कीमत के हैं, जो पांच वर्ष पहले थे. इन मैचों की संख्या करीब 102 हो सकती है. हाल में खत्म हुए आईपीएल के वेब टेलीकास्ट राइट्स इस वर्ष रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो सिनेमा खरीदने में सफल रही. टीवी राइट्स स्टार इंडिया के पास बने रहे.
इस डील से बीसीसीआई को मोटी कमाई हुई थी. रिलायंस ने ही भारतीय टीम की द्विपक्षीय सीरीज के डिजिटल मीडिया राइट्स सक्रियता दिखाते हुए खरीदे है.
इसके उलट स्टार इंडिया के पास 2019 से आईपीएल के टीवी और डिजिटल राइट्स थे, इस साल सिर्फ टीवी राइट्स ही उसके पास रहे और उसे एडवरटाइजमेंट से रिवेन्यू कमाने में भी स्ट्रगल करना पड़ा.