दिल्ली हाफ मैराथन : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कराया पहला पंजीकरण
दिल्ली हाफ मैराथन 2023 के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पहले प्रतिभागी के रूप में पंजीकरण कराया। 15 अक्टूबर को होने वाली विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस के लिए पंजीकरण शुरू करने का ऐलान प्रोकैम इंटरनेशनल ने किया। भारत और दुनिया के लोगों के बीच वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का यह सफर इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है।
268,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस आयोजन को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी मिलेगी। विश्वभर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट दिल्ली में भारतीय धावकों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इस कार्यक्रम की बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने बोला, “वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण कराकर मुझे खुशी हो रही है और मैं इस आयोजन में हजारों लोगों को हिस्सा लेते देखने के लिए उत्सुक हूं।

मैं सबको इस आयोजन के लिए पंजीकरण करने और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। 18 साल तक किसी कार्यक्रम का आयोजन करना शतक लगाने के बराबर है।