फीफा महिला विश्वकप : दक्षिण अफ्रीका पहली बार सुपर-16 के लिए क्वालीफाई
वेलिंगटन : रोमांचक ग्रुप जी मैच में इटली को मात देकर दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार फीफा महिला विश्व कप के सुपर-16 के लिए क्वालीफाई कर लिया। कारुसो ने 11वें मिनट में पेनल्टी पर गोल जमाकर इटली को शुरुआती बढ़त दिलाई, दक्षिण अफ्रीका ने जल्द ही लगातार हमलों से वापसी की।
मैच के 32वें मिनट में ऑर्सी के आत्मघाती गोल के बाद दक्षिण अफ्रीका ने हाफ टाइम में बराबरी के साथ एंट्री ली। दूसरे हाफ में इटली ने लौटने की कोशिश की, एक दर्शनीय बैकपास की सहायता से मगैया अफ्रीकी टीम को 2-1 से आगे किया।
कारुसो ने 74वें मिनट में गोल जमाकर इटली की कुछ उम्मीदें जगायीं, संयुक्त प्रयास की बेहतरीन मिसाल कायम करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम पलों में गाटलाना के गोल से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की कोच देसरी एलिस ने भावुक आंखों से बोला, “वे योद्धाओं की तरह लड़ीं। वे उन नायिकाओं की तरह लड़ीं जो हम उन्हें मानते है।

उन्होंने न केवल विश्व कप में हमारी पहली जीत हासिल करके इतिहास रचा है, सुपर 16 में पहुंचकर भी इतिहास रचा है जो आश्चर्यजनक है।
नाइजीरिया (1999, 2019, 2023) और कैमरून (2015,2019) के बाद दक्षिण अफ्रीका फीफा महिला विश्व कप के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी अफ्रीकी टीम बनी। दिन के अन्य ग्रुप जी मुकाबले में, स्वीडन ने अर्जेंटीना को 2-0 से मात देकर ग्रुप की शीर्ष टीम के रूप में सुपर 16 में एंट्री ली।
टूर्नामेंट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत थी। वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पर अपनी टीम को यह ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए हिल्दाह मगैया (67वां मिनट) और थंबी गाटलाना (90+2) ने एक एक गोल किया।
इटली की बेंडेटा ऑर्सी ने एक आत्मघाती गोल करके दक्षिण अफ्रीका की जीत में भूमिका रही। इटली के दोनों गोल एरियाना कारुसो (11वां, 74वां मिनट) ने किए।