भारतीय टीम आज खेलेगी अपना 200वां टी-20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का आगाज आज से होगा। टीम इंडिया टी-20 क्रिकेट में एक खास दोहरा शतक पूरा करने वाली है। भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन जाएगा, जिसने टी20 क्रिकेट में इस उपलब्धि हासिल किया। ये उपलब्धि सबसे अधिक टी20 मैच खेलने की है।
इस सूची में श्रीलंका टीम चौथे स्थान पर है, 2021 के टी20 विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर है। श्रीलंका ने 179 और ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक 174 टी20 मैच खेले हैं। बता दें, सबसे पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। ये मैच 17 फरवरी 2005 को खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम को 44 रन से जीत मिली थी।
भारतीय टीम आज अपना 200वां टी-20 मैच खेलेगी। 2007 के टी20 विश्व कप की विजेता टीम ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम होगी।

भारत से पहले केवल पाकिस्तान ने ही इस उपलब्धि को हासिल किया है। पाकिस्तान टीम ने अभी तक 223 टी20 मैच खेले है, भारतीय टीम 199 मैचों के साथ इस समय दूसरे स्थान पर है। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड टीम है, जिसने 193 टी20 मैच खेले है।
सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाली टीमें
223 मैच – पाकिस्तान
199 मैच – भारत
193 मैच – न्यूजीलैंड
179 मैच – श्रीलंका
174 मैच – ऑस्ट्रेलिया