Trending

इस वजह से इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया की कटी मैच फीस, डब्ल्यूटीसी अंक का भी नुकसान

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान धीमी ओवर गति की वजह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों पर मैच फीस में कटौती हुई, आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक का जुर्माना लगाया गया है।

लंदन के ओवल में पांचवें टेस्ट में पांच ओवर कम पाए जाने पर इंग्लैंड को पांच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक और मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है।

मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में 10 ओवर कम पाए जाने पर ऑस्ट्रेलिया पर 10 डब्ल्यूटीसी अंक और मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है, इंग्लैंड पर तीन डब्ल्यूटीसी अंक और मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगा है।

संहिता के संशोधित प्रावधानों के अनुसार, प्लेयर्स को उनकी टीम द्वारा आवंटित समय में हर ओवर फेंकने में विफल रहने पर उनकी मैच फीस का पांच फीसदी जुर्माना लगता है, जिसकी अधिकतम सीमा 50 फीसदी है।

यदि कोई टीम विपक्षी टीम को 80 ओवर के अंदर या 160 ओवर के अंदर दो बार आउट कर देती है तो कोई ओवर-रेट जुर्माना नहीं लगता है। टीमों को न्यूनतम ओवर गति की आवश्यकता से कम ओवर के लिए एक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक मिलता रहेगा।

लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में नौ ओवर कम फेंकने के लिए इंग्लैंड पर नौ डब्ल्यूटीसी अंक और मैच फीस का 45 फीसदी जुर्माना लगा है। इंग्लैंड को पहले टेस्ट के लिए दो पेनल्टी अंक भी मिलेंगे।

बता दें कि पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई, एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। चूंकि ऑस्ट्रेलिया ने पिछली एशेज सीरीज जीती थी, इसलिए एशेज ट्रॉफी उन्हीं के पास रहेगी।