Trending

एशिया कप में नहीं दिखेंगे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया को फिलहाल अपने स्टार प्लेयर्स की चोट के चलते राहत नहीं मिल रही है. लंबे समय बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत के आयरलैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिली है.

अभी भी टीम को केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अपनी चोटों से अब तक नहीं उभर पाए है, स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी कार एक्सीडेंट के बाद अपनी चोटों से उभरने में कम से कम दिसंबर तक का समय लगेगा.

एक रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल के श्रीलंका में खेले जाने वाले एशिया कप में नहीं खेलने की पूरी संभावना है क्योंकि उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने में और ज्यादा समय लगेगा.

राहुल वर्ल्ड कप तक फिट हो सकते है, जहां तक वर्ल्ड कप में भागीदारी का सवाल है तो यह एक और स्टार श्रेयस अय्यर के लिए खेलना मुश्किल हो सकता है जो चिंता का विषय है.

ऐसे में भारतीय टीम को अपने वर्ल्ड कप मिशन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि राहुल और अय्यर वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाते तो टीम मैनेजमेंट के पास उनकी फॉर्म और फिटनेस परखने का अवसर होता. राहुल ने जांघ की सर्जरी कराई थी, अय्यर ने स्ट्रेस फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए अपनी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी कराई थी.

बीसीसीआई के अंतिम अपडेट में दोनों की वापसी का जिक्र नहीं हुआ है. एक समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बोला, ‘ऐसी संभावना नहीं है कि राहुल और श्रेयस दोनों 50 ओवर के क्रिकेट के लिए मैच फिट होंगे और वो भी श्रीलंका की उमस भरे हालात में.

उन्होंने बोला, ‘लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम को लगता है कि राहुल कम से कम वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले फिट हो सकते है.

इससे पहले भारतीय टीम को अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को भी देखना होगा. स्टार प्लेयर्स की गैरमौजूदगी संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन जैसे प्लेयर्स के लिए एक अवसर हो सकता है. इन प्लेयर्स को अब टीम इंडिया में जो भी अवसर मिल रहे है, उन्हें उन पर खरा उतरना होगा.