इस वजह से शोएब मलिक व सानिया के तलाक की खबरों को मिली हवा
पाक क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बड़ा बदलाव किया। इस बदलाव के साथ उनके और सानिया मिर्जा की तलाक की खबरों को हवा मिली गई है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा हो रहा है कि दोनों के बीच तलाक हो चुका है। इस बात को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

शोएब और सानिया ने तलाक की खबरों पर अब तक कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। मलिक का पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। शोएब और आयशा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
वायरल फोटोज के बारे में एक्ट्रेस आयशा ने बोला था कि ये एक विज्ञापन के लिए फोटो थी। सानिया और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी। 13 साल बाद दोनों का रिश्ता टूटने की ख़बर सामने आ रही है।

मलिक ने अपने बायो में बदलाव करते हुए ‘सानिया मिर्जा का पति’ लिखा हुआ हटाया है। दूसरी ओर सानिया ने भी अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक की फोटो हटा दी है। सानिया और शोएब मलिक द्वारा किए गए इस बदलाव की वजह से ही दोनों के तलाक की खबरों को हवा मिल गई है।
