Trending

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : मलेशिया की जीत में अशारी के दो गोल

चेन्नई : मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के दूसरे मैच में फिरहान अशारी के दो गोल से मलेशिया ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया। पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल अब्दुल रहमान ने 55वें मिनट में किया।

मलेशिया के लिए अशारी ने 28वें और 29वें मिनट में गोल दागे, एक अन्य गोल शेलो सिल्वेरियन ने 44वें मिनट में किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के कई अवसर बनाये, इसमें कामयाब नहीं रहीं।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को कई अवसर मिले जिसमें मलेशिया पेनल्टी कॉर्नर से गोल करने में चूक गया। उसने मध्यांतर से दो मिनट पहले लगातार गोल किए।

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने गोल करने की कोशिश में सेंध लगाना शुरु किया और कुछ अवसरों पर करीब भी पहुंचा, कोई शॉट नेट के अंदर नहीं गया। इस दौरान कई ‘इंजुरी स्टॉपेज’ हुए और तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से एक मिनट पहले मलेशिया ने बढ़त तिगुनी की।

आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान को 53वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला, मलेशियाई गोलकीपर मुहाजिर अब्दू ने उनके प्रयास को विफल किया। दो मिनट बाद पाकिस्तानी टीम ने सांत्वना गोल किया।